मंदिर में रखी हुई भभूत समझ कर खाई चूहा मार दवा -संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

10 February 2026

अपडेटेड: 2:09 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश भोपाल :


10 फरवरी 2026 :
खबर प्रधान डेस्क
भभूत समझ कर खाई चूहा मार दवा- संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:

भोपाल के ईंटखेडी
थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बताया जाता है कि छात्रा ने मंदिर में रखा हुआ कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया । तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पास के अस्पताल लेकर गए । जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया । किंतु अगले दिन फिर उसकी तबीयत बिगड़ी और हालत गंभीर हो गई ।

इसके बाद उसे हमीदिया में भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि लंबाखेड़ा निवासी वैष्णवी सेन उम्र 17 वर्ष उसके पिता मनोज सेन, 12वीं की छात्रा थी।  6 फरवरी को वैष्णवी कोचिंग जाने से पहले  मंदिर गई थी।  मंदिर परिसर के पास ही एक जहरीला पदार्थ को उसने भभूत समझ कर खा लिया । इसके बाद वह कोचिंग चली गई । कोचिंग से आने के बाद उसे उल्टी होने लगी तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए । कुछ घंटे चले इलाज के बाद तबीयत ठीक होने पर वापस घर ले आए । अगले दिन फिर उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे हमीदिया अस्पताल ले गए।  जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

टिप्पणियां (0)