मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने किया दही चूड़ा भोज का आयोजन: लाल यादव सहित कई मंत्री पहुंचे:

khabar pradhan

संवाददाता

15 January 2026

अपडेटेड: 4:43 PM 0thGMT+0530



मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने बड़े जोर शोर से दही चूड़ा भोज का आयोजन किया।  जिसमें राजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत कई बड़े दिग्गज नेता मंत्री शामिल हुए। लेकिन लालू के बड़के लाल के भोज में छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे । इसे लेकर उनकी अनुपस्थिति पर लोगों ने खुलकर बात की। तेज प्रताप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को शायद जयचंद ने घेरा होगा, जिसके कारण वे भोज में शामिल नहीं हुए।  उन्होंने कहा कि वह हमारे छोटे भाई हैं थोड़ा देर से सो कर उठते हैं । साथ ही यह भी कह दिया  कि वे रात नौ बजे तक तेजस्वी का इंतजार करेंगें ।

इस मौके पर लालू प्रसाद यादव स्वयं मौजूद रहे और तेज प्रताप को आशीर्वाद दिया।
और माता राबड़ी देवी ने आशीर्वाद की बौछार लगाई।  ऐसा लग रहा था कि लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को माफ कर दिया है।
इस दही चूड़ा भोज में तेज प्रताप यादव ने कई लोगों को बुलाया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ,डिप्टी सीएम विजय सिंह सहित बिहार सरकार के कई मंत्री भी पहुंचे थे। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात लालू प्रसाद यादव का पहुंचना रहा। इस पूरे भोज के दौरान तेज प्रताप यादव ने सभी से खूब बातें की ,बड़ों से आशीर्वाद लिया और पूरे बिहार में अपनी यात्रा निकालने का भी ऐलान किया।
तेज प्रताप ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी जनशक्ति जनता दल यात्रा के जल्द शुरू होने की भी घोषणा की।

टिप्पणियां (0)