मध्य प्रदेश की राजनीति में चिराग पासवान की एंट्री:

khabar pradhan

संवाददाता

20 January 2026

अपडेटेड: 11:03 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश की राजनीति में चिराग पासवान की एंट्री:


मध्य प्रदेश के इतिहास में देखें तो यहां हमेशा से दो दलों की राजनीति ही देखने को मिलती है. लंबे समय तक पहले कांग्रेस ने राज किया ।

छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की राजनीति चमकी लेकिन पिछले 20 बरस से यहां बीजेपी का किला अभेद हो चुका है।
बावजूद इसके अभी भी सत्ता के इर्दगिर्द बीजेपी औऱ कांग्रेस पार्टी ही रहती हैं।
भले ही सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस यहां मजबूत स्थिती में है लेकिन कई पार्टियां ऐसी हैं जिन्होंने लंबे समय से एमपी में अपनी जड़े मजबूत करनेकी कोसिश की भले ही उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
बसपा प्रमुख मायावती के दौर में बसपा का वोटबैंक भी ऐसा था जो कुछ सीटें निकाल देता था। सपा ने बीन हाथ पैर मारने की कोशिश की लेकिन दफ्तर तक बंद हो गया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी बड़े जोरशोर से मप्र में अपनी बढ़िया शुरूआत की थी।‌वो भी सफल नहीं हो पाई उसके कार्यकर्ता कुछ बीजेपी में तो कुछ कांग्रेस में शिफ्ट हो गये। यहां तक कि बीजेपी के प्रवक्ता तक बन गये। यानी मप्र की जमीन पर सिर्फ दो दलों की राजनीति ही परिक्रमा करती है।

लेकिन अब खबर ये है कि बिहार से आने वाले मोदी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने भी अपनी पार्टी के पैर अब मध्य प्रदेश में जमाने की तैयारी कर ली है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है और बिहार विधानसभा चुनाव में वो चौथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे है, इसी वजह से उनके हौसले बुलंद हैं। .ऐसे में अब उनकी निगाह मप्र की तरफ आ गई है। चिराग पासवान का कहना है कि उनके पिता का सपना ता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने का। और अब ये उनका भी सपना बन गया है.तो एक पंथ दो काज अपना औऱ अपने पिता दोनों का सपना पूरा होगा। अब पासवान की पार्टी दूसरे राज्यों में भी विस्तार करने की तैयारी में हैं. एमपी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार ठाकुर मौजूद थे. उनकी पार्टी की कार्यकारिणी मध्य प्रदेश में गठित की गई है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर नेताओं की तैनाती कर दी गई है. माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले दिनों में और विस्तार कर सकती है ।

इस दौरान यश तिवारी को युवा लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि अकबर भुखारी को प्रदेश उपाध्यक्ष और विजय तिवारी के साथ निशिता सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है. उन्होंने कहा कि ये संगठन केवल राजनीतिक मंच नहीं बल्कि प्रदेश की आवाज बनाने की तैयारी में हैं. आने वाले विधान सभा चिराग पासवान की पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पर भी एमपी में फोकस कर सकती है. हालांकि वो पहले से ही एनडीए का हिस्सा हैं, लेकिन राज्यों के चुनाव में वो इंडिविजुअल ही लड़ती है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल तो तैयारी चल रही है। बड़े पदों पर नियुक्ति हो चुकी है ।‌पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़नी है जिलेवार उस पर काम किया जायेगा। लोगों को जोड़ जायेगा अभी तो शुरूआत है लेकिन समय बताएगा कि पार्टी की तैयारी किस हद तक जाती है औऱ कितनी सफल हो पाती है चिराग पासवान की लोकप्रियता क्या मप्र के युवाओं को लुभा पाती है नेशनल लेवल पर तो चिराग लोकप्रिय माने जाते हैं, लेकिन मप्र में कितनी लोकप्रियता है ये आने वाले समय में पता चलेगा। ऐसे में उनकी पार्टी का एमपी में विस्तार होना फिलहाल राजनीतिक हलचल तो बढ़ा ही रहा है।लेकिन अब देखना होगा कि सपा बसपा औऱ आप से चिराग की पार्टी कितना अलग संदेश दे पाती है….

टिप्पणियां (0)