मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शन…

khabar pradhan

संवाददाता

15 May 2025

अपडेटेड: 11:35 AM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शन…

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शन.



कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के मंत्री विजय शाह बुरी तरह से फंस चुके हैं.कभी हाई कोर्ट फटकार लगाता है तो कभी सुप्रीम कोर्ट.ऐसे में तो अब पूरे देश का ध्यान विजय शाह पर ही है.माना तो यह भी जा रहा है कि अब मंत्री विजय शाह इस्तिफा देंगे.आपको बता दें कि शाह के बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है आज भोपाल में मंत्री विजय शाह के बंगले पर प्रदर्शन करने जा रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया है. हाथ में सोफिया कुरैशी के पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहीं महीला कार्यकर्ता. मंत्री के श्यामला हिल्स स्थित उनके बंगले पर प्रदर्शन करने जा रही थी. जीसके चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके बंगले के बाहर तैनात किए गए. बैरिकेडिंग भी की गई. इसके अलावा सागर और मुरैना में भी कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे. यहां उन्होंने मंत्री शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई. वहीं, मंत्री प्रतिमा बागरी का कहना है कि शाह की मंशा किसी को अपमानित करने की नहीं थी. शब्दों की हेराफेरी जरूर हुई है. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है.

कांग्रेस विधायक करेंगे राज्यपाल से मुलाकात:

इस मामले में कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात करेंगे. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस के विधायक कल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. और उनसे ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करेंगे..
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कहा है कि यदि विजय शाह की अपील सुप्रीम कोर्ट में मेंशन हुई और उस पर सुनवाई हुई तो तन्खा खुद, कपिल सिब्बल, इंदिरा जय सिंह और केटीएस तुलसी कोर्ट में खड़े होंगे..

टिप्पणियां (0)