मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश हुआ जारी –
संवाददाता
11 March 2026
अपडेटेड: 5:12 PM 0thGMT+0530
3 SDOP को उनके कार्यक्षेत्र से अन्य स्थानों पर भेजा गया।
11 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ । जिसके तहत 3 सब डिविजनल ऑफिस ऑफ पुलिस को क उनके कार्य क्षेत्र से अन्य स्थानों पर भेजा गया है।
यह ट्रांसफर पुलिस विभाग के कार्यकुशलता और प्रशासनिक सुधारो के मद्देनजर किया गया है।गृह विभाग ने इन ट्रांसफरों का आदेश जारी कर अधिकारियों को तुरंत अपनी नई पोस्टिंग पर जाने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार —
*कीर्ति बघेल जो पहले मंदसौर जिले की एसडीओपी थी ,अब शाजापुर की एसडीओपी बनाई गई है।
*सृष्टि भार्गव जो बागली देवास की एसडीओपी थी अब पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजी गई है।
इसके अलावा —
*संजय सिंह बैस इंदौर में कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त थे ,अब बागली देवास के कार्यवाहक एसडीओपी बनाए गए हैं।
ये फेरबदल पुलिस विभाग में सुधारो को गति देने और कार्यों की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
जिन पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें अपनी नई भूमिका में प्रभावी होने के निर्देश दिए गए।