मध्य प्रदेश भोज विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष अध्ययन केंद्र खोले जाएंगे:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 4:07 PM 0ndGMT+0530

मध्य प्रदेश भोज विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष अध्ययन केंद्र खोले जाएंगे:


मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं । विश्वविद्यालय अब बीएड के नए अध्ययन केंद्र शुरू करने जा रहा है । इसके लिए उन शिक्षण संस्थानों से आवेदन मांगे गए हैं, जो दिव्यांग बच्चों को पढाने की योग्यता रखते हैं।  और पहले से बीएड विशेष शिक्षा का कोर्स चल रहे हैं ।

यह कार्यक्रम दिव्यांगता की चार श्रेणियां के लिए शुरू किया जाएगा।  इसमें सुनने में कठिनाई ,देखने में कठिनाई, बौद्धिक दिव्यांगता/ एमआर और सीखने में कठिनाई शामिल है । विश्वविद्यालय में स्पष्ट किया है कि नए केंद्र वही संस्थान खोल पाएंगे, जिन्हें भारतीय पुनर्वास परिषद आईसीआई से मान्यता प्राप्त हो।

ऐसे आवेदन 15 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे । उसके बाद इन दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में भी सरकारी तौर पर चार श्रेणियां के लिए कोई विशिष्ट राज्य स्तरीय सरकारी कॉलेज या इंस्टिट्यूट उपलब्ध नहीं है।  जबकि राज्य में विशेष शिक्षा के कुछ संस्थान और संगठनों द्वारा सहायता और प्रशिक्षण कार्य किए जाते हैं।  लेकिन चारों श्रेणियां के लिए समग्र शिक्षा सुविधा केंद्रों की कमी स्पष्ट है । मध्य प्रदेश में अभी करीब 15.5 दिव्यांग है। जिनमें देखने, सुनने में कठिनाई, बौद्धिक और अन्य प्रकार की विकलांगता वाले लोग शामिल है।
ऐसे दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भोज विश्वविद्यालय ने संस्थाओं से आवेदन पत्र मांगे हैं।

टिप्पणियां (0)