महेश्वर की मोनालिसा के मामले में नया मोड़, बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप.

khabar pradhan

संवाददाता

17 March 2026

अपडेटेड: 5:10 PM 0thGMT+0530

महेश्वर की मोनालिसा के मामले में नया मोड़, बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप.

17 मार्च 2026

खरगोन

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की मुस्लिम युवक से शादी:

प्रयागराज महाकुंभ की वायरल  गर्ल मोनालिसा भोसलें ने केरल में फरमान खान से शादी की। आपको बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है ।  मोनालिसा के घर इस वक्त मातम का माहौल है।  उनके परिवार वालों के साथ, घर के आसपास के सारे लोग भी  मुस्लिम युवक से शादी को लेकर काफी नाराज है।

दिल्ली की बीजेपी नेत्री और अधिवक्ता नाजिया इलाही ने लगायें आरोप:

प्रयागराज कुंभ के दौरान चर्चा में आई महेश्वर की मोनालिसा के केरल में निकाह के बाद अब यह मामला नए विवाद में घिर गया है। दिल्ली की बीजेपी नेत्री और अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने सोमवार को खरगोन पहुंचकर सनसनीखेज आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा का पासपोर्ट बनवाकर उसे सीरिया भेजने की तैयारी की जा रही है। नाजिया ने इस पूरे मामले को लव जिहाद और पीएफआई फंडिंग से जुड़ा बताते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

मोनालिसा को  लेकर फिल्म बना रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा पहुंचे मोनालिसा के घर:

दरअसल मोनालिसा को लेकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म बना रहे थे। मोनालिसा के मुस्लिम युवक से शादी को लेकर अब वह मोनालिसा के घर पहुंचे हैं । उन्होंने बताया कि यह PFI का एजेंट है और महाकुंभ को  बदनाम करने की साजिश है। मोनालिसा का ब्रेनवाश कर उन्हें लव-जेहाद कराया गया है। इसमें पूरी केरल सरकार शामिल है। डायरेक्टर ने कहा कि सनातन धर्म को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें बहुत आर्थिक नुकसान हुआ है और सनातन धर्म पर जो दाग लगा है वह बहुत दुखद है।  ऐसे लोगों को सजा दी जाए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर स्थितियों से अवगत कराना चाहते हैं डायरेक्टर:

फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादवसे मिलकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा । मोनालिसा की बहन जेसिका ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मेरी बहन के साथ धोखा हुआ है और मेरी बहन को वापस लाया जाए। मोनालिसा की मां ने  बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल बंद कर दिया गया है उनसे बात नहीं करने दिया जा रहा है और साजिश रच कर उन्हें धोखा दिया गया है।

फिल्म निर्देशक मनोज मिश्रा ने भी इस मुद्दे को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने उठाने की बात कही है, जिससे मामला और गरमा गया है।

टिप्पणियां (0)