मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दिव्यांग क्रिकेटरों का 100 घंटे का संकल्प,
संवाददाता
23 February 2026
अपडेटेड: 12:54 PM 0rdGMT+0530
सीएम ने बढ़ाया मनोबल, खेल के जरिए बदल रही समाज की सोच
मध्य प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलने का अनोखा कार्यक्रम “राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव नॉट आउट 100” का शुभारंभ हुआ l जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि दिव्यांग खिलाड़ी भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को खेल और अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। यह आयोजन समाज सुधारक कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर हो रहा है l
मैदान पर जज्बा, हर खिलाड़ी बना प्रेरणा का स्रोत
इस विशेष क्रिकेट महोत्सव में मध्य प्रदेश और राजस्थान की टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौके-छक्कों से दर्शकों का दिल जीत लिया। एक मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने राजस्थान को हराकर जीत दर्ज की, वहीं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और संघर्ष ने हर किसी को प्रेरित किया। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
सरकार का साथ, दिव्यांग खेलों को मिल रही नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने के साथ युवाओं को भी सकारात्मक संदेश देते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं और आने वाले समय में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि प्रदेश में दिव्यांग खेलों को नई पहचान मिल सके।