मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक:

khabar pradhan

संवाददाता

11 March 2026

अपडेटेड: 5:35 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक:


11 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश /खंडवा

मोहन यादव ने किया ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संत दादा गुरु की चौथी नर्मदा यात्रा के समापन के अवसर पर ओंकारेश्वर पहुंचकर ममलेश्वर मंदिर में मां नर्मदा के पवित्र जल और दूध से भगवान मंगलेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया।  इससे पहले गजानन आश्रम से निकली पदयात्रा में मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।  यह आयोजन नर्मदा तट पर एक आध्यात्मिक कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवन दायिनी नदी है ।‌उनकी आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार होता है।  उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है।

टिप्पणियां (0)