मेघालय गया इंदौर का कपल लापता, 11 मई को हुई थी शादी; लावारिस मिला स्कूटर, CM को भी सताई चिंता!
संवाददाता
28 May 2025
अपडेटेड: 11:12 AM 0thGMT+0530
मेघालय गया इंदौर का कपल लापता, 11 मई को हुई थी शादी; लावारिस मिला स्कूटर, CM को भी सताई चिंता!
इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गए हैं।
दोनों की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि दंपती की आखिरी लोकेशन शिलांग के संवेदनशील इलाके ओसरा हिल में मिली, जहां उनकी किराए की एक्टिवा लावारिस हालत में पाई गई।
इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि हम युवा जोड़े के बारे में पता लगाने के लिए मेघालय पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का एक नवविवाहित जोड़ा पिछले तीन दिनों से मेघालय की राजधानी शिलांग में लापता है। 11 मई को हुई शादी के बाद यह जोड़ा पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में हनीमून मनाने के लिए गया था। इसी दौरान मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचने के बाद उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है और ना ही उनसे किसी तरह का सम्पर्क हो पा रहा है, जिसके बाद उनके परिजन काफी परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जोड़े को लेकर चिंता जताई है और इस बारे में मेघालय के मुख्यमंत्री से बात करते हुए उन्हें खोजने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा सीएम ने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निरंतर मेघालय प्रशासन से संपर्क में रहने के लिए कहा है।
मामले की जानकारी देते हुए मेघालय पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, पूर्वी खासी हिल्स जिले की यात्रा के दौरान लापता हो गए, जिसका मुख्यालय राज्य की राजधानी शिलांग में स्थित है। पुलिस ने कहा कि नवविवाहित जोड़ा एक दोपहिया वाहन किराए पर लेकर मेघालय के एक बेहद ऊंचाई वाले शहर सोहरा (चेरापूंजी) में पर्यटन स्थलों पर घूम रहे थे, इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। एक जानकारी के अनुसार, जोड़े को आखिरी बार सोहरा में देखा गया था, वहीं उनका किराए पर लिया दोपहिया वाहन बाद में शहर से 15 किमी दूर मिला।
इंदौर में रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से 11 मई को इंदौर में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी के बाद यह जोड़ा 20 मई को बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचा था। जहां उन्होंने प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर जाकर दर्शन किए थे। इसके बाद यह कपल 23 मई को मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचा। इसके एक दिन बाद से ही इन दोनों से संपर्क नहीं हो सका है। शुरू में तो परिजनों को लगा कि नेटवर्क की वजह से वह बात नहीं कर पा रहे होंगे, लेकिन जब लगातार दूसरे दिन भी दोनों के फोन बंद आए तो घरवालों को चिंता होने लगी और उन्होंने उनकी तलाश के लिए कोशिशें शुरू कीं।
इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि हम युवा जोड़े के बारे में पता लगाने के लिए मेघालय पुलिस से लगातार संपर्क में हैं। वीडियो कॉल के जरिए भी हमारी संबंधित पुलिस अधिकारियों से इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई है।
चौथे दिन भी पता नहीं चला,
मुख्यमंत्री यादव ने मेघालय के सीएम से किया संपर्क:
शिलांग (मेघालय) गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का चौथे दिन भी पता नहीं चल सका है। दंपती के लापता होने की घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों को तलाश करने के लिए मेघालय के सीएम से बात की है।
राजा के भाई विपिन ने बताया कि प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप के बाद मेघालय पुलिस और एसडीआरएफ की तीन टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं। एक टीम को दोनों की एक्टिवा जहां लावारिस मिली थी वहां से करीब 10 किमी दूर दो लावारिस बेग मिले हैं। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों बेग लापता दंपती के ही हैं या किसी ओर के। मेघालय पुलिस बुधवार को ड्रोन से सर्चिग करेगी।