योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

khabar pradhan

संवाददाता

26 March 2025

अपडेटेड: 6:29 AM 0thGMT+0530

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री के ताबड़तोड़ हमले

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आरोप लगाया कि अमेरिका के अरबपति जॉर्ज सोरोस से पैसे लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्‍य दलों ने 2024 लोकसभा को प्रभावित किया। इन पार्टियों का यह कृत्‍य देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
सीएम के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के ऊपर बड़ा हमला भी बोला है। न्‍यूज एजेंसी के साथ पॉडकास्‍ट में सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में उसके सहयोगियों ने 2024 के लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के पैसे का इस्तेमाल किया। योगी ने इस कृत्‍य को देश के साथ गद्दारी करार दिया।

योगी ने कहा, कांग्रेस ने प्रोपेगेंडा किया। उन्होंने न केवल प्रोपेगेंडा फैलाया बल्कि इसमें विदेशी धन भी शामिल था। जॉर्ज सोरोस ने बहुत पहले इसकी घोषणा की थी। मैं कह रहा हूं कि पूरे देश में लोकसभा चुनावों में विदेशी धन शामिल था। इसमें कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य दल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। इसके माध्यम से उन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की। यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
जॉर्ज सोरोस पर लगातार हमले करती रही है बीजेपी
गौरतलब है कि बीजेपी लगातार जॉर्ज सोरोस को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर हमले करती रही है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने के सोरोस के एजेंडे के साथ जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी जिन मुद्दों को लेकर भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करती है। वे कथित तौर सोरोस फंडेड संस्‍थाओं द्वारा प्रचारित और प्रसारित किए जाने वाले इंटरनैशनल नैरेटिव से मेल खाती है।

मुख्यमंत्री ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कलाकार कुणाल कामरा को लेकर हाल ही में हुए विवाद पर भी बात की। उनकी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने देश को और विभाजित करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार माना है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल हमला करने के लिए नहीं किया जा सकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग देश को विभाजित करने और विभाजन को और गहरा करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। उन्होंने चार प्रतिशत अल्पसंख्यक आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार द्वारा धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान है।

टिप्पणियां (0)