रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर मिली धमकी: मांगीं 10 करोड़ फिरौती :

khabar pradhan

संवाददाता

12 February 2026

अपडेटेड: 4:45 PM 0thGMT+0530



बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश मिला है।  रणवीर सिंह ने बिना देरी किए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है । इसके बाद उनके आवास के बाहर सुरक्षा का कड़ा घेरा कर दिया गया है । सूत्रों के मुताबिक फिल्म धुरंधर के अभिनेता रणवीर सिंह को उनके व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया है।‌ इसमें न सिर्फ अभिनेता को डराया गया है, बल्कि करोड़ों की फिरौती भी मांगी गई है।
जानकारी के अनुसार उनसे 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई है । धमकी देने वाले शख्स ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।
इसके पहले 31 जनवरी को फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की आवास पर भी गोलीबारी की घटना हुई थी।  उस हमले की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग के जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर ली थी । और अब रणवीर सिंह को मिली उस  धमकी से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है ।श्र

पुलिस जांच कर रही है कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग से जुड़ा हुआ कोई कनेक्शन तो नहीं है।

टिप्पणियां (0)