राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति पर मिलेगा स्थानीय अवकाश:
संवाददाता
13 January 2026
अपडेटेड: 4:56 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ष 2026 के दौरान चार स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश दिया गया है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंजूरी दी है। इसके अलावा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर को महानवमी और भोपाल गैस त्रासदी की बरसी दिवस पर 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। 3 दिसंबर का अवकाश केवल भोपाल शहर के लिए ही लागू है। इससे 30 हजार से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को स्थानीय अवकाश मिल सकेगा। इस वर्ष रंग पंचमी और गणेश चतुर्थी की जगह अनंत चतुर्दशी और महानवमी को स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल किया गया है।