लोकसभा में स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हंगामा, विपक्ष ने बिरला पर लगाए आरोप

khabar pradhan

संवाददाता

11 March 2026

अपडेटेड: 5:02 PM 0thGMT+0530

लोकसभा में स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हंगामा, विपक्ष ने बिरला पर लगाए आरोप

11 मार्च 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने आरोप लगाया कि स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्पीकर पूरी तरह निष्पक्ष हैं।

बहस के दौरान विपक्षी दलों ने कहा कि सदन की कार्यवाही में पक्षपात हो रहा है और इसी कारण स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है। हालांकि सत्तापक्ष के नेताओं ने कहा कि यह आरोप निराधार हैं और स्पीकर ने हमेशा नियमों के अनुसार कार्यवाही चलाई है।

इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के आलोचक भी अब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों का सहारा ले रहे हैं।

वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ओम बिरला हमेशा निष्पक्ष रहे हैं और उन्होंने विपक्ष को बोलने का पूरा अवसर दिया है । उन्होंने दावा किया कि 50 विपक्षी सांसदों ने  निजी तौर पर कहा है ,कि वह प्रस्ताव से खुश नहीं है, लेकिन राजनीतिक मजबूरी के कारण समर्थन कर रहे हैं । उन्होंने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि उनका व्यवहार कई बार  अपरिपक्व रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा विपक्ष की बेहतर नेता हो सकती थी ।

टिप्पणियां (0)