वनरक्षक की हत्या का केस अब सुप्रीम कोर्ट में चलेगा! सुनवाई 13 अप्रैल को!
संवाददाता
10 April 2026
अपडेटेड: 5:06 PM 0thGMT+0530
10 अप्रैल 2026
भोपाल/मुरैना
अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्ती:
मुरैना में चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन और बढ़ रही हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने हरिकेश गुर्जर की ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर् से कुचलकर हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है और इस केस में 13 अप्रैल को सुनवाई तय की है।
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को चंबल सेंचुरी में अवैध रेत खनन से जुड़े मामले में एमिकस क्यूरी रूपाली सैमुअल ने फरिस्ट गार्ड की हत्या का मामला उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट का ध्यान आकर्षित किया । सुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित सुनवाई तय कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि व्यापक और कड़े निर्देश जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि वह अवैध खनन को रोकने के लिए व्यापक और कड़े निर्देश जारी करेगा।
प्रशासन आया हरकत में- रेत माफिया हुआ भूमिगत:
मुरैना में वन आरक्षक को ट्रैक्टर से गुजरने की घटना के बाद प्रशासन अब हरकत में आया है ।
1.63 करोड़ रुपए की 8195 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट कराई गई। संयुक्त टीम की दबिश से रेत माफिया भूमिगत हो गया। मुरैना शहर के बैरियर चौराहे पर लगने वाली अवैध रेत मंडी गुरुवार को पूरी तरह सूनी रही। रेत माफिया भी कहीं नजर नहीं आ रहे। वे भूमिगत हो चुके हैं।
भाजपा के पदाधिकारी भी है आरोपी:
अंबाह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन के प्रकरण में ट्रैक्टर संचालक और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पवन तोमर और युवा मोर्चा के मंडल मंत्री सोनू चौहान को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।
शहीद का दर्जा देने की पहल: वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए वन विभाग ने प्रशासन को पत्र लिखा है।