शहरी ट्रैफिक से छुटकारा दिलाएगी छतों  से उड़ने वाली टैक्सी:

khabar pradhan

संवाददाता

9 February 2026

अपडेटेड: 2:16 PM 0thGMT+0530

नई दिल्ली/

शहरी ट्रैफिक से छुटकारा दिलाएगी छतों से उड़ने वाली टैक्सी:

9 फरवरी 2026
ख़बर प्रधान डेस्क

देश के बड़े शहरों में यातायात समस्या और लंबी यात्रा में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए एयर टैक्सी सेवा एक प्रभावी समाधान बन सकती है। उद्योग संगठन सीआइआइ की एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि बिल्डिंग की छतों का उपयोग एयर टैक्सी के टेक-आफ और लैंडिंग के लिए किया जाए तो शहरी परिवहन की बाधाएं कम होंगी और लोगों का समय काफी बच सकेगा। रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम, कनाट प्लेस और जेवर एयरपोर्ट के बीच 65-75 किलोमीटर के संभावित हवाई कारिडोर का माडल भी प्रस्तुत किया गया है। ‘नेविगेटिंग द फ्यूचर आफ एडवांस्ड एयर मोबिलिटी इन इंडिया’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-आफ एंड लैंडिंग विमानों, यानी एयर टैक्सियों, को शहरी परिवहन प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है।

टिप्पणियां (0)