सिक्किम में लगे भूकंप के झटके: लोग घरों से निकल बाहर:
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 4:10 PM 0thGMT+0530
सिक्किम में रात 1:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता 4.5 रिक्टर स्केल पर मापी गई। भूकंप से सिक्किम की धरती डोलने लगी।
सिक्किम के ग्यालशिंग में ये भूकंप आया है। रात 1 बजकर 9 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसकी तीव्रता 4.5 रही। इस भूकंप से चारों तरफ अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया । लोग डर के कारण घर से बाहर निकल आए। जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रात 1:09 पर यह भूकंप आया है।
कोई नुकसान या किसी को चोट लगने की कोई खबर नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हिमालयन एरिया होने के कारण
इस रीजन में हल्के और मध्यम भूकंप के झटके आते रहते हैं।
भूकंप के झटको से घर के पंखे और झूमर डोलते हुए नजर आए। सिक्किम एक ऐसा एरिया है कि यहां हल्के झटके आते हुए रहते हैं।
लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए और कुछ सड़कों पर भी निकल कर आ गए ।