सीएम हाउस में हुई होली की धूम- फाग और रंगों के बीच मोहन यादव ने दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं:
संवाददाता
5 March 2026
अपडेटेड: 5:42 PM 0thGMT+0530
5 मार्च 2026/मध्य प्रदेश/ भोपाल:
सीएम हाउस में हुई होली की धूम :
राजधानी भोपाल में होली का उत्सव पारंपरिक हर्ष , उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। हर गली चौराहों ,सोसाइटियों ,कॉलोनी में खूब रंग खेला गया और गुलाल उड़ाया गया । रंगों की बाउचरों के बीच डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके। होली का उल्लास मुख्यमंत्री निवास पर भी दिखाई दिया । यहां कई जन प्रतिनिधि, आम जन और मीडिया कर्मी पहुंचे ।
मुख्यमंत्री मोहन यादव को गुलाल और रंगों से रंग दिया ।

सीएम हाउस में फूलों की होली भी खेली गई। अनेक साधु संत, पंडित, पुजारी पत्रकार सभी ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाया और रंग लगाया । कई महिलाओं कन्याओं ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को तिलक किया और उन पर फूल बरसाए। मुख्यमंत्री ने भी सभी को तिलक और गुलाल लगाकर होली मनाई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा ने आम लोगों के साथ होली खेली और फाग गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी प्रदेश वासियों को होली की बधाई:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि खुशियां भाईचारे और समरसता का संदेश देने वाला त्यौहार है।
जे
होली में निकला चल समारोह:

होली के इस मौके पर होली का एक चल समारोह भी निकाला गया। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में होली का जुलूस दयानंद चौक से जनकपुरी तक चला । हुरियारों ने धूम मचाते हुए भोपाल चौक बाजार से होली का चल समारोह निकाला। इसमें राधा कृष्ण और भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां शामिल रही । सुरक्षा को लेकर 1400 से ज्यादा जवान तैनात रहे।
