उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें एम्स में कराया एडमिट।

khabar pradhan

संवाददाता

9 March 2025

अपडेटेड: 5:44 AM 0thGMT+0530

सीने में दर्द के साथ बेचैनी की हुई शिकायत।

सीने में दर्द के साथ बेचैनी की हुई शिकायत।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबियत अचानक खराब हो गई। धनखड़ को सीने में दर्द के साथ बेचैनी की शिकायत हुई। इसके बाद रविवार तड़के दो बजे उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा धनखड़ का हालचाल जानने एम्स पहुंचे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुबह-सुबह AIIMS दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। AIIMS अस्पताल के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द के बाद रविवार तड़के एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। 73 वर्षीय धनखड़ को करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया।

एम्स में कार्डियोलॉजी के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, धनखड़ की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर कड़ी नजर रख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जानने के लिए एम्स का दौरा किया।

टिप्पणियां (0)