अर्बन कंपनी ने नई सेवा “इंस्टा मेड्स” की लॉन्च

सोशल मीडिया पर मचा बबाल

अर्बन कंपनी ने इंस्टा मेड्स नामक एक नई सर्विस लॉन्च की है जो 15 मिनट में मेड बुकिंग की सुविधा देती है। कई यूजर्स ने इसे अपमानजनक और वर्गवाद से जुड़ा बताते हुए विरोध प्रकट किया है।

घरेलू सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी अर्बन कंपनी ने हाल ही में ‘इंस्टा मेड्स’ नामक एक नई सर्विस शुरू की है। यह सर्विस 15 मिनट में मेड बुकिंग की सुविधा देती है। इस सर्विस में बर्तन धोना, झाड़ू-पोछा लगाना, खाना बनाने की तैयारी जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। इसकी कीमत 49 रुपये प्रति घंटा रखी गई है। सोशल मीडिया पर इस सर्विस को लेकर बवाल मच गया है। कई लोगों को “मेड” शब्द अपमानजनक लगा, तो कुछ लोगों ने इसे वर्गवाद से जोड़ा।
अर्बन कंपनी की इस सर्विस का विज्ञापन एक महिला को “सुनीता मेड” से एक टेक्स्ट मैसेज मिलने से शुरू होता है। मैसेज में लिखा है कि सुनीता काम पर नहीं आ पाएगी क्योंकि उसे अपने गांव जाना है। यह सर्विस अभी शुरुआती दौर में है और इसे एक महीने पहले ही मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है। सोशल मीडिया, खासकर X प्लेटफॉर्म पर इस सर्विस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इसे लेकर काफी गुस्सा जता रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘मेड’ शब्द के इस्तेमाल को अपमानजनक और पुराना बताया है।इसके साथ ही एक यूजर ने X पर लिखा, “अर्बन कंपनी से कुछ बेहतर की उम्मीद थी। क्या किसी ने उन्हें नहीं बताया कि “मेड” शब्द पुराना, लैंगिक और अपमानजनक है? और विज्ञापन के विजुअल्स का क्या है?” एक अन्य यूजर ने विज्ञापन को वर्गवाद को बढ़ावा देने वाला बताया और कहा कि अर्बन कंपनी का तरीका बिल्कुल गलत है।
कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस सर्विस से देश में अवैध अप्रवासियों को बढ़ावा मिलेगा? एक यूजर ने लिखा, “अर्बन कंपनी ने इसे मुंबई में लॉन्च किया है। इसमें बहुत अधिक संभावना है कि आपको इस उद्योग में बांग्लादेश और नेपाल के कई अवैध अप्रवासी काम करते हुए मिलेंगे।” विज्ञापन पर एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा कि कंपनी को बस खत्म हो जाना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा कि इस सर्विस को लेकर सबसे बड़ा सवाल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है। काम पर जाने वाले महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन लेगा।

  • Related Posts

    पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

    इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!