स्ट्रीट डॉग घूमाने को लेकर हुआ विवाद – युवक पर किया जानलेवा हमला:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 12:39 PM 0ndGMT+0530


भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में एक स्ट्रीट डॉग को घूमाने को लेकर विवाद हुआ । जिसमें कॉलोनी के रहवासियों ने एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट की।  गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है । राजीव नगर निवासी ऋषभ धाकड़ ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त तनु व्यास के साथ स्ट्रीट डॉग की सेवा करता है । 18 जनवरी की रात 10:40 पर अमृत एनक्लेव कॉलोनी में कुत्तों को टहला रहे थे । इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाला समीर लुक दोस्त के साथ आया । वह नशे में था और तनु व्यास से बदसलूकी करने लगा । जब तनु वहां से जाने लगी तो समीर ,उसकी पत्नी अर्चना लुक और कई लोग साथ आ गए और गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्के शुरू कर दी।  बीच बचाव करने पर ऋषभ पर निक्की नायक ,रवि राजपूत ने हमला कर दिया । आरोप है कि निक्की ने डंडे से ऋषभ के सिर और पीठ पर वार किया । जिससे खून बहने लगा एक अन्य व्यक्ति ने गला दबा कर जान से मारने की धमकी दी । घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियां (0)