हनुमान जन्मोत्सव: धूमधाम से मनाया जा रहा है यह शुभ पर्व:

khabar pradhan

संवाददाता

2 April 2026

अपडेटेड: 12:23 PM 0ndGMT+0530

हनुमान जन्मोत्सव: धूमधाम से मनाया जा रहा है यह शुभ पर्व:


2 अप्रैल 2026:

हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। और लोगों में बहुत आस्था का प्रतीक होता है।  इस दिन लोग वीर हनुमान जी की पूजा करते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मानते हैं। इस दिन हनुमान जी का प्राकट्य हुआ था। हनुमान जी की पूजा के लिए सुबह स्नान कर लाल वस्त्र पहन ,हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाना चाहिए और हनुमान जी को सिंदूर ,चमेली का तेल ,लाल पुष्प अर्पित करें।चोला चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
हनुमान जी को संकट हरण कहा जाता है जो भी सच्ची श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करता है, उनके संकट हनुमान जी हरण करते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही शुभ दिन माना जाता है । यह हनुमान जी को समर्पित होता है ।इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है हनुमान जी शक्ति भक्ति और सेवा के प्रतीक होते हैं।

हनुमान जी की पूजा के साथ भगवान राम की पूजा करने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं । इस दिन राम नाम जप करने से, राम रक्षा स्तोत्र पढ़ने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इस दिन तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व होता है।  तुलसी के पौधे पर जल अवश्य जरूर चढ़ाना चाहिये। तुलसी जी की पूजा के दौरान तुलसी चालीसा का पाठ कर सकते हैं । इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन लाभ के योग होते हैं।

हनुमान जी भगवान शिव के रुद्र अवतार माने जाते हैं यानि भगवान शिव के रूद्र अवतारों में से एक ,जो शक्ति ,भक्ति निस्वार्थ सेवा के प्रतीक होते हैं।

टिप्पणियां (0)