हांगकांग-सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना की री-एंट्री…
संवाददाता
20 May 2025
अपडेटेड: 12:36 PM 0thGMT+0530
हांगकांग-सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना की री-एंट्री…
COVID-19 cases in India: मुंबई में मिले 53 मरीज, कितना बड़ा खतरा?
सिंगापुर और हांगकांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी हैं. आज मुंबई में कोराना के 53 मामले सामने आए हैं. भारत को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों का क्या कहना है, इस बारे में जानेंगे ।
COVID-19 cases in India:
जनवरी 2020 के बाद से कोरोनावायरस SARS-CoV-2 के कारण दुनिया भर में COVID-19 महामारी फैल गई थी जिसके कारण दुनियाभर में लाखों की जानें गई थीं
यह वायरस सांस, आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर रहा था ।
30 जनवरी 2020 को भारत में कोरोना का पहला मामला सामने आया था । तब चीन के वुहान शहर से लौटा एक मेडिकल छात्र कोरोना से संक्रमित मिला था । पिछले कुछ समय से इसके मामले सामने नहीं आ रहे थे लेकिन हाल ही में सिंगापुर और हांगकांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी हैं ।
आज मुंबई में भी 53 मामले सामने आए हैं । ऐसे में मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने एशिया के कुछ हिस्सों में बढ़ते मामलों के बावजूद, शांति बनाए रखने और निगरानी जारी रखने का आग्रह किया है ।साथ ही नागरिकों को सलाह दी कि अगर कोविड के लक्षण दिखाई दें तो वे मेडिकल सहायता लें ।
सिंगापुर, हांगकांग में कोविड के मामले:
सिंगापुर और हांगकांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है जिस कारण वहां के स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। थाईलैंड के अनुसार, 3 मई को समाप्त सप्ताह में हांगकांग में कोविड-19 के 31 गंभीर मामले थे । सिंगापुर में, स्वास्थ्य मंत्रालय और संचारी रोग एजेंसी ने कहा कि 27 अप्रैल से 3 मई के सप्ताह के लिए कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या 14,200 थी और उसके पहले के हफ्ते में यह आंकड़ा 11,100 था ।
यूके के डॉक्टर्स के मुताबिक, ‘खांसी, गले में खराश, छींक आना, थकान और सिरदर्द सबसे अधिक बताए गए लक्षणों में से एक है लेकिन ये इंफ्लूएंजा के लक्षण भी हो सकते हैं इसलिए पहले टेस्ट कराएं ।’
वैक्सीनेशन या पुराने संक्रमण से प्राप्त एंटीबॉडी के कारण नए वैरिएंट के कारण हल्के लक्षण हैं। जिससे इस में होने वाले परिवर्तनों को बताना मुश्किल है । खांसी, गले में खराश, छींक आना, थकान और सिरदर्द ज्यादातर लोगों में दिखाई दिया ।
सिंगापुर और हांगकांग में कोविड मामलों में वृद्धि देखी जा रही है इन रिपोर्टों पर भारत में स्वास्थ्य अधिकारी नजर रख रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश में वर्तमान कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। सोमवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई।
भारत में कोविड के हालात काबू में,: सभी केस हल्के लक्षण वालेः
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है।
देश में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या केवल 257 है। ये मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और श्वसन संक्रमण के गंभीर मामलों की निगरानी करने के लिए कहा गया है।