हार्मुज स्ट्रीट से सुरक्षित निकला भारत का सातवां एलपीजी टैंकर:भारत के साथ अपने मजबूत संबंधों का दिया हवाला:

khabar pradhan

संवाददाता

5 April 2026

अपडेटेड: 7:05 PM 0thGMT+0530

हार्मुज स्ट्रीट से सुरक्षित निकला भारत का सातवां एलपीजी टैंकर:भारत के साथ अपने मजबूत संबंधों का दिया हवाला:


5 अप्रैल 2026
ईरान अमेरिका युद्ध:
ईरान ने भारत को दिया विशेष मैसेज:
मिडिल ईस्ट में जारी जंग से हार्मुज  स्ट्रीट की स्थिति ने एनर्जी सप्लाई को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी बीच भारत का सातवां एलपीजी टैंकर हार्मुज स्ट्रीट को पार करके भारत की ओर बढ़ रहा है । जिसमें ईरान ने भारत के लिए एक विशेष संदेश भी दिया है। ईरान के वाणिज्य दूतावास में एक्स  पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत और विशेष रूप से गुजरात हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
ईरान ने भारत को दिया एक विशेष मैसेज:
ग्रीन सानवी नाम का एक भारतीय जहाज हार्मुज स्ट्रीट को पार करके भारत पहुंच रहा है। LPG यानी रसोई गैस लेकर जा रहा ये जहाज करीब 46,650 टन का सातवां भारतीय जहाज था । जो इस बंद रास्ते से सफलतापूर्वक सुरक्षित निकल चुका है। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘एक और जहाज, एक और जीत भारतीय कूटनीति की ।

इसे भारत की कूटनीति बताया गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने:
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एलपीजी टैंकर के हार्मुज  स्ट्रीट को पार करके आने को भारत की कूटनीतिक जीत बताया। इसका जवाब देते हुए ईरानी वाणिज्य दूतावास ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री की पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध और मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। भारत हमारे साझा इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। पहले यहां के लोगों ने हमारे देश का खुशी-खुशी स्वागत किया था । साथ ही उन्होंने गुजरात के पुराने बंदरगाह लोथल का संदर्भ भी दिया। जो लगभग ₹4000 वर्ष पूर्व सिंधु घाटी के शहरों को फारसी तट से जोड़ता था।

हार्मुज स्ट्रीट को पार कर पहुंचा सातवां एलपीजी का जहाज:
इसी अटूट बंधन को आधार बनाते हुए ईरान और भारत के बीच मित्रता और सहयोग का संबंध और मजबूत करने के लिए ईरान प्रतिबद्ध है।
आपको बता दें कि एलपीजी के छह जहाज हार्मुज स्ट्रीट को पार करके भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच चुके हैं और अब यह सातवां जहाज हार्मुज  स्ट्रीट को पार कर आगे बढ़ चुका है।

कई देशों पर लगाए प्रतिबंध:
ईरान ने कई दुश्मन देश के जहाज को हार्मुज स्ट्रीट से गुजरने से रोक दिया है।  किंतु उसने करीब पांच मित्र देशों को हार्मुज स्ट्रीट से गुजरने के लिए रास्ता खोल दिया है।  ये देश है –भारत ,रूस, चीन ,इराक और पाकिस्तान।
ईरान ने कहा है कि वह इजरायल के हमलों  का जवाब देगा और उससे जुड़े हुए किसी भी जहाज को हार्मुज स्ट्रीट से गुजरने नहीं देगा।  इसके अलावा हार्मुज स्ट्रीट  से गुजरने वाले जहाजों  पर शुल्क लगाने पर भी मंजूरी दी।

टिप्पणियां (0)