अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला कल भारत और इंग्लैंड के बीच :
संवाददाता
5 February 2026
अपडेटेड: 7:11 PM 0thGMT+0530
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल -6 फरवरी को हरारे में:
India vs England:
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने अपनी जगह बना ली है। कल 6 फरवरी शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में फाइनल मैच खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने सेमी फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है । भारत ने फाइनल में दसवीं बार यह रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम छह बार फाइनल में पहुंच चुकी है । लेकिन भारत ने लगातार छठवीं बार फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है। इस बार टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश पाया है । उधर इंग्लैंड ने भी अपने सभी मैच जीते हैं। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:00 से खेला जाएगा।
अंडर-19 में भारत और इंग्लैंड की टीमों ने 55 मैच खेले हैं। जिनमें से भारत को 41 मैचो में जीत मिली है और 13 में हार का सामना करना पड़ा है।
इधर इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं।
भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा है कि हम फाइनल मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। फाइनल में पहुंचने का एहसास बहुत अच्छा है और हमें सभी का सपोर्ट चाहिए।
अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम पहुंची फाइनल में: रन चेज का भी बनाया रिकॉर्ड:
भारतीय टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर अंडर-19 वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए।
सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी टूटा:
1..अफगान टीम का भारत के खिलाफ यह सर्वाधिक स्कोर था। लेकिन सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज के शतक से भारतीय टीम ने सिर्फ 41.01 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
2..इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अंदर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का भी रिकॉर्ड बनाया है।
3..इसके पहले न्यूजीलैंड ने 2006 में आयरलैंड के खिलाफ 305 रन बनाने का लक्ष्य हासिल किया था।
4.. इसके अलावा भारतीय टीम ने 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है जो सबसे अधिक है।
5.. पांच बार की पूर्व चैंपियन भारत का 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से सामना होगा । इंग्लैंड तीसरी बार फाइनल में पहुंची है और 1998 में पहली बार चैंपियन बनी थी।
प्लेयर ऑफ़ द मैच बने आरोन जॉर्ज:
सेमी फाइनल में 311 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 15 चौकों और दो चौकों के साथ 115 रन की शानदार पारी खेली । जो प्लेयर ऑफ द मैच भी बनें ।
जॉर्ज ने वैभव सूर्यवंशी के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 90 रन जोड़े।
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने खेली तूफानी पारी:
सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 33 गेंद में 9 चौके और चार चौकों के साथ 68 रन की तूफानी पारी खेली । उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक बनाया ।
वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेदों में पांच चौके और चार चौकों के साथ 62 रन बनाए।