अक्षर पटेल के दो कैच इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बने टर्निंग प्वाइंट:

khabar pradhan

संवाददाता

6 March 2026

अपडेटेड: 6:54 PM 0thGMT+0530

अक्षर पटेल के दो कैच इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बने टर्निंग प्वाइंट:

6 मार्च 2026

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल  में जिस तरह से इंग्लैंड की टीम को हराया है, उसमें अक्षर पटेल के दो कैच की काफी चर्चा है ‌। अक्षर के यह दो कैच ने मैच को पलटने का काम किया है।  अक्षर पटेल के कैच को कपिल देव के 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल के कैच से कंपेयर किया जा रहा है।

कपिल देव ने लपका था कैच 1983 में:

कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में विवियन रिचर्ड्स का एक कैच काफी दौड़ लगाकर पकड़ा था और भारत को पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब मिला था।  इस कैच के बाद मैच पूरी तरह पलट गया था।

साल 1983 में वर्ल्ड कप फाइनल चल रहा था जिसमें कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विवियन रिचर्ड्स का एक कैच ऐसा लपका, जो भारत को विश्व चैंपियन बना गया।
कपिल देव ने यह  कैच काफी दौड़ लगाकर पकड़ा था। उस मैच में गेंदबाज मदन लाल की गेंद पर विवियनरिचर्ड ने एक पुल शॉट मारा था ,जो डीप मिड विकेट और स्क्वायर लेकर बीच हवा में रह गई ।‌कपिल देव ने पीछे की तरफ जाकर 20 गज की दौड़ लगाई और एक कमाल का कैच पकड़ लिया । इस कैच के बाद मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में हो गया।  और वेस्ट इंडीज की टीम फाइनल में 140 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह भारतीय टीम 43 रन से मैच जीत गई। कपिल देव का यह मैच फाइनल में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

  इसी तरह अक्षर पटेल का यह कैच सेमीफाइनल का टर्निंग पॉइंट  साबित हुआ। अक्षर पटेल की दो कैच देखकर कपिल देव और सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप के उस यादगार कैच को याद कर रहे हैं।

टिप्पणियां (0)