अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

khabar pradhan

संवाददाता

2 April 2025

अपडेटेड: 6:13 AM 0ndGMT+0530

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

अखिलेश यादव का यूपी सीएम पर पलटवार

लखनऊ। न्‍यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्‍यू में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था कि राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है। फिलहाल, हम यहां काम कर रहे हैं। मगर असल में मैं एक योगी हूं। जब तक हम यहां हैं, हम काम कर रहे हैं। इसकी भी एक वक्त सीमा होगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो इसे पार्ट टाइम समझते हैं। सपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर तंज किया, जो उन्होंने एक इंटरव्‍यू के दौरान व्यक्त किया था। यादव ने कहा, दरअसल उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो इसे पार्ट टाइम समझते हैं, क्योंकि सच्ची राजनीति सेवा का क्षेत्र होती है जिसके लिए दिन के 24 घंटे और पूरा जीवन भी कम होता है।

इंटरव्‍यू में एक सवाल के जवाब में योगी ने बताया था- ‘राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है। इसके साथ ही फिलहाल, हम यहां काम कर रहे हैं। मगर असल में मैं एक योगी हूं। जब तक हम यहां हैं, हम काम कर रहे हैं। इसकी भी एक वक्त सीमा होगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिक भूमिका उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करना है, जो बीजेपी ने उन्हें सौंपा है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक न्‍यूज एजेंसी को इंटरव्‍यू दिया था। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया। योगी ने कहा कि वह पार्टी की वजह से भाजपा की कुर्सी पर हैं। केंद्रीय नेताओं के साथ मतभेद करके क्या मैं यहां पर बैठा रह सकता हूं? बाकी, बोलने के लिए कोई कुछ भी बोल सकता है किसी का मुंह थोड़े ही बंद कर सकते हैं।

टिप्पणियां (0)