अग्निवीर भर्ती: उम्र सीमा 1 साल बढ़ी, सेना में 22 साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

khabar pradhan

संवाददाता

14 February 2026

अपडेटेड: 7:06 PM 0thGMT+0530


सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक साल की बढ़ोतरी कर दी है। अब 17.5 वर्ष से लेकर 22 वर्ष तक के युवा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन करा सकेंगे। पहले अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित थी।

सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के पात्र होंगे। अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 12वीं कक्षा में फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य रखा गया है। वहीं, केमिस्ट्री विषय की बाध्यता को हटा दिया गया है।

ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल पंकज कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा 1 जून से आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक परीक्षा अगस्त से सितंबर के बीच संभावित है।

टिप्पणियां (0)