अग्निवीर भर्ती:10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 6 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

khabar pradhan

संवाददाता

17 March 2026

अपडेटेड: 3:12 PM 0thGMT+0530

17 मार्च 2026

नई दिल्ली।अग्निवीर योजना के तहत भारतीय नौसेना ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास युवाओं को नौसेना जॉइन करने का अवसर मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया में पहली बार सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) मेडिकल असिस्टेंट पद भी जोड़ा गया है। वहीं मैट्रिक (10वीं) पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी पदों की संख्या घोषित नहीं की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। पात्रता के अनुसार महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन वे केवल SSR और MR पदों के लिए ही पात्र होंगी। SSR मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन के बाद पहले चरण में स्टेज-1 परीक्षा होगी। इसके बाद स्टेज-2 में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को स्टेज-1 परीक्षा से छूट मिल सकती है, जबकि मेडिकल में असफल होने पर चयन निरस्त कर दिया जाएगा।

परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। SSR पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें गणित और फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय होना चाहिए।

फिजिकल टेस्ट के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी, साथ ही 20 स्क्वैट्स, 15 पुशअप्स और 16 सिट-अप्स करने होंगे। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़ के साथ 15 उठक-बैठक, पुशअप्स और 10 सिट-अप्स पूरे करने होंगे।

टिप्पणियां (0)