अजय राय ने हरिशंकर तिवारी के परिवार के प्रति जताई सहानुभूति

khabar pradhan

संवाददाता

12 April 2025

अपडेटेड: 11:23 AM 0thGMT+0530

अजय राय ने हरिशंकर तिवारी के परिवार के प्रति जताई सहानुभूति

अजय राय ने हरिशंकर तिवारी के परिवार के प्रति जताई सहानुभूति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हरिशंकर तिवारी के आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और वही परिवार को सांत्वना भी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर तिवारी परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं उनके दुख में साथ होने की बात कही।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पंडित हरिशंकर तिवारी के जटाटाशंकर चौराहा स्थित आवास पर पहुंचे। साथ ही यहां पंडित हरिशंकर तिवारी की तस्वीर पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वही इसके साथ ही कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर इस परिवार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जबकि वही अब तक की जांच में कुछ नहीं पाया गया है। हम इस दुख की घड़ी में इस परिवार के साथ खड़े हैं।

दोपहर 12:30 पर जटाशंकर चौराहे पर स्थित पंडित हरिशंकर तिवारी के आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। वही साथ में कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला भी था, वही जहां उन्होंने हरिशंकर तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि दी और उनके पोते सहित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य कर रही हैं। पंडित हरिशंकर तिवारी के परिवार के खिलाफ ही रही ईडी की कार्रवाई इसी का परिणाम भी है।

उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश के हालात सही नहीं है। हर तरफ अराजकता का माहौल है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बल्कि पूरी तरह लीपापोती की जा रही है। साथ ही लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बस्ती में ब्राह्मण के लड़के की पीट-पीट कर हत्या की जाती है तो बलिया में एक चौहान परिवार की लड़की की हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया जाता है। साथ ही वहां की पुलिस कहती है कि यह आत्महत्या है। इस सबके बावजूद अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

पंडित हरिशंकर तिवारी और उनके परिवार के साथ अत्याचार किया जा रहा है। वही बैंक से संबंधित जो भी प्रक्रिया है, उस पर निर्णय भी आ चुका है। साथ ही बावजूद इस परिवार को प्रताड़ित करने का कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा। वही हम इस दुख और कष्ट की घड़ी में इस परिवार के साथ खड़े हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हरिशंकर तिवारी के छोटे पुत्र विनय शंकर तिवारी उनकी पत्नी रीता तिवारी और मैनेजर पर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। आवास, ऑफिसों और प्रॉपर्टी पर छापेमारी कर कई दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही विनय शंकर को ईडी ने पिछले दिनों लखनऊ से गिरफ्तार किया है, उन पर बैंक के 754 करोड़ रुपये हड़पे जाने का आरोप है। वही कार्रवाई के बाद से प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर इशारों में हमला करते हुए एक्स हैंडल पर कहा कि हाता किसी को नहीं भाता। वहीं अजय राय ने भी गोरखपुर स्थित आवास पर पहुंचकर प्रदेश सरकार पर पलटवार किया।

टिप्पणियां (0)