अब व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर डाउनलोड कर सकेंगे आधार कार्ड

khabar pradhan

संवाददाता

19 February 2026

अपडेटेड: 3:24 PM 0thGMT+0530

अब व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर डाउनलोड कर सकेंगे आधार कार्ड

डिजिटल सुविधा से आसान होगी प्रक्रिया

केंद्र सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब यूजर्स को वेबसाइट पर लॉगइन या लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। व्हाट्सएप के जरिए भी आधार की डिजिटल कॉपी प्राप्त की जा सकेगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

अधिकारिक चैटबॉट के माध्यम से मिलेगी सेवा

यह सुविधा मायजीओवी के आधिकारिक चैटबॉट के जरिए उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से यूजर्स सीधे अपने मोबाइल से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया तेज और सरल हो गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो डिजिटल प्लेटफॉर्म का सीमित उपयोग करते हैं।

मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी

इस सेवा का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि यूजर का मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो और डिजिलॉकर अकाउंट भी सक्रिय हो। पहले आधार डाउनलोड करने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट या डिजिलॉकर एप का उपयोग करना पड़ता था, हालांकि ये विकल्प अभी भी जारी रहेंगे।

ऐसे करें व्हाट्सएप से डाउनलोड

यूजर को व्हाट्सएप पर मायजीओवी के नंबर 919013151515 पर ‘HI’ लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट में उपलब्ध सेवाओं में से डिजिलॉकर विकल्प चुनना होगा। फिर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पहचान सत्यापित करनी होगी। सत्यापन के बाद आधार पीडीएफ फॉर्मेट में चैट में भेज दिया जाएगा।

टिप्पणियां (0)