अमित शाह का बड़ा एलान: ‘असम में लागू करेंगे UCC, अब नहीं कर पाएंगे 4-4 शादियां’
संवाददाता
4 April 2026
अपडेटेड: 4:10 PM 0thGMT+0530
4 अप्रैल 2026
गुवाहाटी/पुडुचेरी:
चुनावी सरगर्मियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की सरकार आने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी, जिससे कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा शादियां नहीं कर पाएगा।
UCC पर बोलते हुए शाह ने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद ‘चार शादियों’ वाली व्यवस्था खत्म हो जाएगी। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रही है, जबकि सच यह है कि आदिवासी क्षेत्र UCC के दायरे में नहीं आएंगे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने आदिवासियों की कला, संस्कृति, भोजन वस्त्र ,संगीत और नृत्य को वैश्विक मंच पर पहुंचाया हैl उन्होंने कहा हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी l मैं सहकारिता मंत्री के रूप में इसे सुनिश्चित करूंगाl वहीं गोल पाड़ा के दूधनोई में एक रैली में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने आदिवासियों के विकास के लिए एक रोड मैप तैयार किया है l इस रोडमैप को लागू करने के लिए भाजपा की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने का मैं आप सभी से आग्रह करता हूं l
गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार घुसपैठ को पूरी तरह बंद करेगी।
पुडुचेरी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में एक भव्य रोड शो किया। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगते हुए पीएम ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
रोड शो के दौरान सड़कों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ पीएम का स्वागत हुआ।
रास्ते भर लोगों ने प्रधानमंत्री के रथ पर फूलों की बारिश की। पीएम के साथ मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और अन्य नेता भी मौजूद थे।
अमित शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों की कला, संस्कृति और संगीत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने आदिवासियों के विकास के लिए एक विशेष रोडमैप तैयार करने की बात भी कही।भाजपा इन चुनावों में घुसपैठ और समान नागरिक संहिता (UCC) को मुख्य मुद्दा बनाकर मैदान में उतरी है।