अमित शाह ने दी बंगाल में ममता सरकार को चुनौती:घुसपैठियों को लेकर शाह ने ममता सरकार को घेरा

khabar pradhan

संवाददाता

30 December 2025

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

अमित शाह ने दी बंगाल में ममता सरकार को चुनौती:घुसपैठियों को लेकर शाह ने ममता सरकार को घेरा

अमित शाह ने बंगाल की धरती से ममता सरकार को चुनौती दे दी है…. अमित शाह आज बंगाल मिशन पर हैं .और शाह ने घुसपैठियों को लेकर सीएम ममता पर बड़ा हमला बोला है….शाह का बंगाल दौरा कई मायनों में खास है…ममता की सरकार को चुनौती भी दे दी है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली है…दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला और बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए…मीडिया को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र को जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है, जिसकी वजह से भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग का काम अधूरा पड़ा हुआ है… उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है… अमित शाह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी फायदे के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं… उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग इस मुद्दे को लेकर बेहद चिंतित हैं और भाजपा इस चिंता को पूरी मजबूती से उठाएगी…..केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम घुसपैठियों की सिर्फ पहचान ही नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें देश से बाहर भी खदेड़ेंगे… जबकि ममता बैनर्जी पर सबसे बड़ा आरोप तुष्टिकरण का है…लेकिन अब बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को सनातनी वोट बैंक खिसकाने का डर सताने लगा है..

ममता दीदी को याद आए शिव और शक्ति:
चुनाव से पहले दीदी को शिव और शक्ति की याद आ रही है.. ममता बनर्जी ने कोलकाता में दुर्गा मंदिर का खंडन किया था.. और अब महाकाल मंदिर के निर्माण की बात भी कही है… लेकिन शाह का निशाने पर घुसपैठिये भी हैं….उन्होंने दो टूक कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयेगी तो अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकेगी.. अमित शाह ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे राज्य में विकास रुक चुका है… उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं पश्चिम बंगाल में टोल सिंडिकेट और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं… अमित शाह ने कहा है पिछले 14 वर्षों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन चुका हैं…

भाजपा का बढ़ा है वोट प्रतिशत:
इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में सिर्फ 17 परसेंट वोट और दो सीटें मिली थीं…साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 10 परसेंट वोट और तीन सीटें मिलीं….2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने बड़ी छलांग लगाते हुए 41 परसेंट वोट और 18 सीटें हासिल कीं…2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 38 परसेंट वोट और 77 सीटें मिलीं…अमित शाह ने कहा कि जिस पार्टी को कभी केवल तीन सीटें मिलती थीं, वो पांच साल के अंदर 77 सीटों तक पहुंच गई… वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में 39 परसेंट वोट और 12 सीटें मिलीं…इन आंकड़ों के आधार पर अमित शाह ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी.. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे हैं… अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है..एकतरफा जहां इस बार के चुनाव में कई मुद्दे भाजपा के लिए PLUS POINT हैं तो वंही कई मुद्दे ऐसे भी हैं…जिनपर भाजपा बैकफुट पर जा सकती है..फिर चाहे वो एसआईआर का मुद्दा हो, या फिर मुस्लिम वोटबैंक का…

टिप्पणियां (0)