अमेरिका इजरायल और ईरान की जंग:ईरान ने अमेरिका के F- 15 फाइटर जेट को हार्मोन के पास मार गिराया:
संवाददाता
22 March 2026
अपडेटेड: 8:37 PM 0ndGMT+0530
22 मार्च 2026 तेहरान:
ईरान का इजरायल अमेरिका के बीच टकराव लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में यह तनाव बढ़ता ही जा रहा है । इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी भी दी है और कहा है कि हार्मुज जलडमरू मध्य में तेल की आवाजाही को बाधित न किया जाए। वरना ईरान के पावर प्लांट पर हमले किए जाएंगे।
अब ईरान ने यह दावा किया है कि उसने हार्मोन के पास अमेरिका की F-15 फाइटर जेट को गिरा दिया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने एक वीडियो जारी कर पुष्टि भी की है।
ईरान ने यह दावा किया की चेतावनी के बावजूद भी विमान ने अपनी दिशा नहीं बदली और ईरानी मिसाइल ने अमेरिका के F15 फाइटर जेट को मार गिराया है।
जबकि अमेरिका रक्षा विभाग ने अभी तक किसी भी अमेरिकी F 15 विमान के गिरने की पुष्टि नहीं की है। मार्च की शुरुआत में भी ईरान ने एफ 35 विमान को गिराने का दावा किया था, किंतु अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया था।
जानकारी के अनुसार यह विमान F-15 फाइटर जेट था, जिसे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से निशाना बनाया गया। यह घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुई। होर्मुज ,जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, यह विमान ईरान के दक्षिणी तट के ऊपर उड़ रहा था, जिसके बाद उसे इंटरसेप्ट करके गिरा दिया गया.
इजरायल अमेरिका की ईरान के साथ जंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यदि यह युद्ध और लंबा चलेगा तो यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है। क्योंकि दुनिया के कुल तेल व्यापार का एक बहुत बड़ा हिस्सा हार्मुज के रास्ते से ही गुजरता है।