अमेरिका सेना ने यमन पर किया धराशाही हमला

khabar pradhan

संवाददाता

28 March 2025

अपडेटेड: 6:49 AM 0thGMT+0530

अमेरिका सेना ने यमन पर किया धराशाही हमला

रात भर में हूतियों के 21 ठिकानों पर बमबारी

अमेरिकी सेना ने यमन के ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी की है। वही अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने यमन में हूती नियंत्रित इलाकों पर हवाई हमले किए हैं। हूतियों जुड़े मीडिया ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने रात भर में कम से कम 21 हवाई हमले किए गए है।
अमेरिकी सेना ने शुक्रवार की सुबह यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में कई हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में राजधानी सना के आवासीय क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में इन हमलों की जानकारी दी है। अभी तक हमलों में नुकसान और हताहतों की संख्या के बारे में स्पष्ट अनुमान नहीं है। हूती नियंत्रित समाचार एजेंसी सबा न्यूज ने सना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना भी दी है। हवाई हमलों में लाल सागर के बंदरगाह शहर हुदैदाह, विद्रोहियों के गढ़ सादा शहर और यमन के अल-चौफ और अमरान प्रांतों के कुछ हिस्सों पर बमबारी की गई।

हूती मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात अमेरिका ने हूती ठिकानों पर कम से कम 21 हवाई हमले किए। हूतियों ने यह खुलासा नहीं किया है कि सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को छोड़कर किन सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जो नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए काम करता है। हमलों ने सना के उत्तर में पहाड़ी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया, जहां सैन्य ठिकानों और खुफिया साइटों के होने का संदेह है।

हूती संचालिक अल-मसीरा न्यूज नेटवर्क ने कहा कि हमलों के बाद संचार नेटवर्क बाधित हो गए है। अभी तक यूएस सेंट्रल कमांड ने नए हमलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। बाइडन प्रशासन के विपरीत, कमांड वर्तमान अभियान में हवाई हमलों का विवरण नहीं दे रहा है। वही सेंट्रल कमांड को वॉइट हाउस की पूर्व मंजूरी के बिना यमन में आक्रामक अभियान चलाने का अधिकार दिया गया है।
अमेरिका ने 15 मार्च को यमन के हूतियों के खिलाफ कठोर हवाई अभियान शुरू किया गया है। वही अभियान को तब शुरू किया गया, जब हूतियों की गाजा में हमास के समर्थन में लाल सागर से गुजरने वाले इजरायली जहाजों पर हमले को फिर से शुरू करने की धमकी के बाद दिया गया था। अमेरिकी हवाई अभियान शुरू होने के बाद से यमन में अब तक कम से कम 57 लोग मारे जा चुके हैं।

टिप्पणियां (0)