आज का पंचांग:16 मई 2025, दिन- शुक्रवार की राशिफल…

khabar pradhan

संवाददाता

16 May 2025

अपडेटेड: 4:14 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग:16 मई 2025, दिन- शुक्रवार की राशिफल…

Horoscope for Sunday, May 25, 2025...

आज का पंचांग:16 मई 2025, दिन- शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, मूल नक्षत्र शाम 16.07 बजे तक फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, चंद्रमा- धनु राशि, सूर्यवृष में, अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम ।राशिफल :शुक्रवार, 16 मई 2025

मेषः

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप समझदारी और अपने आत्मविश्वास से उन्हें पार कर लेंगे। नए कार्यों में थोड़े मेहनत की जरूरत होगी, लेकिन परिणाम शुभ रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी हलचल हो सकती है। मानसिक रूप से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें, खासकर पेट और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुल मिलाकर आज का दिन 78 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभरंग: क्रीम, शुभ अंक: 2

उपाय: गरीबों को मिठाई और भोजन दें ।

वृषभः

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति हो सकती है। यात्रा के योग हैं।आज का दिन नए अवसरों को जन्म देगा, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी दिन शुभ रहेगा, कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी ।स्वास्थ्य में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। खानपान में सावधानी रखें।कुल मिलाकर आज का दिन 81 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः नीला, शुभ अंक: 7

उपायः भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

मिथुनः

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और आत्मविश्लेषण का रहेगा। किसी पुराने मुद्दे का हल मिल सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे आपके करियर को बढ़ावा मिलेगा। घर में किसी बड़े की सलाह से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन 79 प्रतिशत अच्छा रहेगा। *शुभ रंगः पीला,

शुभ अंकः 3

उपायः पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं ।

कर्क:

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, कार्यक्षेत्र में मैं थोड़ा दबाव हो सकता है, लेकिन आप इसे सहज तरीके से संभाल लेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आप संयम बनाए रखें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहस हो सकती है । आपसी बातचीत से समस्या का समाधान करें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खानपान में सावधानी बरतें। कुल मिलाकर आज का दिन 84 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः लाल,

शुभ अंक: 5

उपायः पीपल के पेड़ में पानी डालें और उसकी पूजा करें।

सिंहः

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरू करने के लिए यह उपयुक्त समय है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और नई योजनाएं सामने आएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा, लेकिन किसी पुराने विवाद को सुलझाने के लिए दिन ठीक है ।सेहत ठीक रहेगी । लेकिन मानसिक अशांति हो सकती हैं।कुल मिलाकर आज का दिन 84 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगःक्रीम, शुभ अंकः 1

उपायः गाय के बछड़े को हरी घास खिलाएं।

कन्याः

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। किसी पुराने कार्य को लेकर आपकी मेहनत का फल मिलेगा ।पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। छात्रों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन 78 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः हरा, शुभ अंकः 9

उपायः भगवान शिव के मंदिर में जल अर्पित करे।

तुलाः

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपके मेहनत और समर्पण से आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की होगी और आपके कार्यों में सफलता मिलेगी ।आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा । किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से, दिन सामान्य रहेगा और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन 81 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगःसुनहरा, शुभ अंक: 3

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

वृश्चिकः

आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और आपके द्वारा की गई मेहनत को मान्यता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा । स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं। लेकिन थकान महसूस हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन 81 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः नीला,

शुभ अंक: 6

उपायः सूर्य देव को जल अर्पित करें।

धनुः

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। कार्य में थोड़ी रुकावटें आ सकती है, किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह से आप समाधान जल्दी ढूंढ लेंगे। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा तथा घर का माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समझदारी से काम लें ।आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन किसी अप्रत्याशित खर्च से बचने की कोशिश करें। कुल मिलाकर आज का दिन 79 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः सफेद, शुभ अंक: 4

उपायः पूजा करते समय घर में शंख अवश्य बजाएं।

मकरः

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे । अपनी जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुल मिलाकर आज का दिन 83 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः गुलाबी शुभ अंक: 7

उपाय: शनिदेव की आराधना करें।

कुंभः

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। आपके प्रयासों को सही दिशा मिलेगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी और रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन 80 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः मैरून, शुभ अंक: 5

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मीनः

आज का दिन शांति से भरा सुखद रहेगा। कार्यस्थल अनुकूल वातावरण रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन हल्का तनाव महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन 85 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः गहरा पीला, शुभ अंकः 8

उपाय: भूखे को भोजन खिलाएं।

टिप्पणियां (0)