आज का पंचांग:17 मई 2025 का राशिफल…
संवाददाता
17 May 2025
अपडेटेड: 5:07 AM 0thGMT+0530
Horoscope for Sunday, May 25, 2025...
17 मई 2025 – ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन पूर्वाषाढा और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को —
अभिजीत मुहूर्त 11:53-12:41 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल 08:54-10:36 मिनट तक रहेगा ।
राशिफल :
शनिवार, 17मई 2025
मेषः
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा । किसी नए मित्र के मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी में वाद विवाद से बचें।व्यवसाय में कुछ नुकसान संभव है । जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें ।बड़े बुजुर्गों की सलाह से कार्य करें।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
शुभरंग: आसमानी,
शुभ अंक: 3
उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं।
वृषभः
नए लोगों से संपर्क बनेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं ।यात्रा सफल रहेगी ।वाहन सुख मिलेगा ।घर परिवार की चिंता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।पेट संबंधी समस्या हो सकती है ।खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंगः पीला
शुभ अंक: 5
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुनः
आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। संपत्ति संबंधी कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में उन्नति होगी। नेत्र संबंधी पीड़ा हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। नियंत्रण रखें।
शुभ रंगः नीला
शुभ अंकः 1
उपायः हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क:
समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है ।यात्रा के योग है ।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख मय रहेगा। खर्चो पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंगः क्रीम
शुभ अंक: 7
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
सिंहः
आज का दिन शुभ है ।रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे ।विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी ।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।शेयर संबंधी कार्य में लाभ होगा।
शुभ रंगः ब्राउन
शुभ अंकः 9
उपायः शनि मंदिर में दीपदान करें।
कन्याः
रोजगार में सफलता मिलेगी ।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में सोच समझकर निर्णय ले। संपत्ति से लाभ होगा। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंगः नारंगी,
शुभ अंकः 7
उपायःहनुमान मंदिर में लड्डू का भोग लगे।
तुलाः
आज का दिन आनंद से भरा हुआ रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा ।नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य में खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंगः श्वेत
शुभ अंक: 1
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिकः
व्यवसाय ठीक रहेगा। नौकरी में वाद विवाद से बचें।विवाद की संभावना हो सकती है।महत्वपूर्ण निर्णय बड़ों की सलाह से लें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य
अच्छा रहेगा।
शुभ रंगः नीला
शुभ अंक: 4
उपायः कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनुः
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यों में जल्दबाजी से बचें ।कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। जरूरी व महत्वपूर्ण फाइलों को संभाल कर रखें। तनाव भरा दिन हो सकता है । थकान का अनुभव हो सकता है।
शुभ रंगः हरा
शुभ अंक: 5
उपायः सूर्य को जल चढ़ाएं।
मकरः
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा दिन है।निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति हो सकती है ।लेनदेन में सावधानी बरतें ।यात्रा सफल होगी। अप्रत्याशित धन के योग हैं। स्वास्थ्य में सर दर्द संबंधी समस्या हो सकती है। थकान का अनुभव होगा।
शुभ रंगः लाल
शुभ अंक:5
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभः
आज का दिन लोगों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगार के लिए रोजगार मिल सकता है। लाभ की संभावना है। पुराने निवेश से लाभ होगा ।खर्चो पर नियंत्रण रखें ।स्वास्थ्य में सिर दर्द संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंक: 3
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।
मीनः
रुके हुए कार्य पूरे होंगे ।जरूरी व महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लें। किसी पर अधिक विश्वास ना करें। लेनदेन में सावधानी बरतें ।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंगः सुनहरा
शुभ अंकः 7
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं गायत्री मंत्र का जाप करें।