आज का राशिफल सोमवार– 26 मई 2025
संवाददाता
26 May 2025
अपडेटेड: 4:31 AM 0thGMT+0530
Horoscope for Sunday, May 25, 2025...
आज का पंचांग –सोमवार मई 26, 2025आज का हिन्दू पंचांग हिंदी में: आज 26 मई, 2025 सोमवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है |
हिन्दू कैलेंडर और पंचांग से जाने आज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और राहुकाल | Aaj Ka Panchang (May 26, 2025) – ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, बैशाख |
आज है वट सावित्री व्रत|आज चतुर्दशी तिथि 12:12 PM तक उपरांत अमावस्या | नक्षत्र भरणी 08:23 AM तक उपरांत कृत्तिका 05:32 AM तक उपरांत रोहिणी
| शोभन योग 07:01 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग 02:54 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग | करण शकुनि 12:12 PM तक, बाद चतुष्पद 10:21 PM तक, बाद नाग |
आज राहु काल का समय 07:25 AM – 09:04 AM है | आज 01:40 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा |
मेष राशि –
कार्य की अधिकता रहेगी ।व्यवसाय में लाभ की संभावना है ।स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर भ्रमण के योग हैं। कार्यों को संयमित ढंग से करने का प्रयास करें।शुभ रंग– सुनहरा शुभ अंक –6 उपाय– कन्याओं को मीठी चीज खिलाएं।
वृषभ राशि —
समय पर कार्य करने का प्रयास करें ।उचित काम ना होने से मन में चिन्ता हो सकता है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा ।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी ।परिवार में वाद विवाद से बचें।शुभ रंग– लाल शुभ अंक –8 उपाय –बड़े बुजुर्गों की सलाह से कार्य करें ।
मिथुन राशि
–मान सम्मान में वृद्धि होगी। नए कार्य मिलने से जवाबदारी बढ़ सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे खर्चो पर नियंत्रण रखें। संतान संबंधी समस्या हो सकती है। शुभ रंग –नीला शुभ अंक –8 उपाय– हनुमान जी की आराधना करें हनुमान चालीसा का पाठ करें ।
कर्क राशि–
आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं ।भावनाओं में बहकर कार्य न करें ।अपनों का साथ प्राप्त होगा ।कार्य स्थल में सहयोगियों का साथ मिलेगा ।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।शुभ रंग –केसरिया शुभ अंक –सात उपाय– गरीबों को अन्न का दान करें ।
सिंह राशि —
मन में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है ।समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें ।भाग्य के अवसर बनेंगे ।व्यापार में लाभ होगा ।परिवार में माता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।शुभ रंग– ब्राउन शुभ अंक –3 उपाय –कुत्तों को रोटी खिलाएं।
कन्या राशि —
व्यवसाय में लाभ होगा ।कार्य क्षेत्र में मान सम्मान के अवसर बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आलस्य को छोड़े। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें ।शुभ रंग –बैंगनी शुभ अंक –एक उपाय –गायत्री मंत्र का पाठ करें ।
तुला राशि —
लाभ के अवसर मिलेंगे भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल में मान सम्मान में वृद्धि होगी ।रुके हुए कार्य बुरे होंगे। घर में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव होगा। शुभ रंग- आसमानी शुभ अंक –दो उपाय– वृद्ध महिलाओं को वस्त्र दान करें ।
वृश्चिक राशि —
सामाजिक कार्यों में मान सम्मान प्राप्त होगा ।निवेश में जल्दबाजी न करें ।परिवार में किसी समस्या का समाधान मिलेगा ।माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। पुराने मित्रों से मेलजोल होगा ।शुभ रंग– हराशुभ अंक –5 उपाय –सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं ।
धनु राशि–
अपनों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें ।रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दूसरों पर अधिक विश्वास ना करें ।निवेश पर खर्च करते समय सोच समझकर निर्णय ले ।शुभ रंग –आसमानी शुभ अंक- 8 उपाय –हनुमान जी की आराधना करें ।
मकर राशि —
समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा ।सहयोगियों से का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है ।शुभ रंग –सफेद शुभ अंक– 9 उपाय –गौ माता को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि —
कार्य की अधिकता रहेगी। अनजान व्यक्तियों पर विश्वास ना करें ।कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं ।शारीरिक समस्या में सुधार होगा ।परिवार में सुख में वातावरण रहेगा ।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शुभ रंग –पीला शुभ अंक –5 उपाय —गायत्री मंत्र का 21 बार जाप करें ।
मीन राशि–
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा सुख समृद्धि बढ़ेगी बोल चाल में ध्यान रखें ।निवेश पर निर्णय सोच समझकर करें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूरा करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।शुभ रंग –हरा शुभ अंक –6उपाय– सूर्य की आराधना करें और सूर्य को जल दें।