आरबीआई में 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च, तीन चरणों में होगी परीक्षा,
संवाददाता
19 February 2026
अपडेटेड: 2:01 PM 0thGMT+0530
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है l इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च तय की गई है। इस भर्ती में देशभर से करीब 4 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं और चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल को और मेंस 7 जून को प्रस्तावित है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बीच लगभग दो महीने का अंतर रखा जाएगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा।
पात्रता और आयु सीमा
उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
प्रीलिम्स में अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता और रीजनिंग से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान से कुल 200 प्रश्न होंगे। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और प्रत्येक चरण में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।