इंदौर में जन्मदिन की दावत बनी आफत, बीमार पड़े 25 लोग
संवाददाता
24 February 2026
अपडेटेड: 2:30 PM 0thGMT+0530
समारोह के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में एक जन्मदिन समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका सामने आई है। दाल-बाटी और चूरमा खाने के कुछ देर बाद करीब 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
उल्टी-दस्त और चक्कर की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे मरीज।
भोजन करने के बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत हुई। करीब 15 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया
परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम को भागीरथपुरा में आकाश माली के घर बेटे के जन्मदिन पर भोज का आयोजन किया गया था l जिसमें रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल हुए थे। भोजन के कुछ समय बाद ही एक-एक कर लोगों की तबीयत खराब होने लगी।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने दाल-बाटी, चूरमा और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि बीमारी की सही वजह सामने आ सके।
जानकारी के मुताबिक, आयोजन करने वाले परिवार के भी कुछ सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की आशंका को देखते हुए टीम को तुरंत भेजा गया और मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।