*इंदौर में दूषित पानी से 32वीं मौत*

khabar pradhan

संवाददाता

3 February 2026

अपडेटेड: 1:53 PM 0rdGMT+0530


भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। सोमवार को 65 वर्षीय अनिता कुशवाह का निधन हो गया।

परिजनों के अनुसार, अनिता कुशवाह को 28 दिसंबर को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर भाग्यश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन इलाज के बाद उन्हें घर ले आया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद 1 जनवरी को उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत में सुधार न होने पर 4 जनवरी को उन्हें बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।
प्रशासन का कहना है कि पेयजल की जांच और सफाई कार्य जारी है।

टिप्पणियां (0)