इंदौर में राजनीतिक टकराव: प्रदर्शन के बीच हिंसा, कई घायल

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2026

अपडेटेड: 8:02 PM 0ndGMT+0530

इंदौर में राजनीतिक टकराव: प्रदर्शन के बीच हिंसा, कई घायल

तनाव के माहौल में प्रदर्शन बना हिंसक

नई दिल्ली में आयोजित AI Summit में  यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति जताई l इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच प्रदर्शन के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की और पथराव हुआ, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

पथराव में पुलिस और पत्रकार भी चपेट में आए। झड़प के दौरान पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी और मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार घायल हो गए। इस राजनीतिक हिंसा में एक सब इंस्पेक्टर एक पत्रकार और कई राजनीति कार्यकर्ता घायल हुए हैं l हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और भारी बल तैनात कर स्थिति संभाली। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने हालात संभालने के लिए सख्ती दिखाई।

स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और कई लोगों को हिरासत में लिया। मौके से वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे कार्रवाई की तैयारी है।

कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप, मामला दर्ज।

कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला और नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के जवाब में इंदौर के भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव का आवाहन किया था l कांग्रेस कार्यकर्ता भी बहुत बड़ी संख्या में वहां विरोध दर्ज करने पहुंच गए जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आकर भिड़ गए l डीसीपी कृष्णा लालचंदानी के अनुसार स्थिति को काबू में रखने के लिए अत्यधिक पुलिस बल तैनात किया गया वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गयाl पुलिस ने इस मामले में क्रास एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है

दोनों दलों ने एक-दूसरे पर साधा निशाना।

घटना के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर सुनियोजित हमला करने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उकसाने और हिंसा फैलाने की बात कही। इस पूरे घटनाक्रम ने शहर की राजनीति को गरमा दिया है और मामले को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

टिप्पणियां (0)