इजरायली संसद में मोदी का संबोधन: रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर
संवाददाता
26 February 2026
अपडेटेड: 1:16 PM 0thGMT+0530
आतंक के खिलाफ एकजुटता और रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर
इसराइल के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की संसद ‘नेसट’ को संबोधित करते हुए इसराइल पर हमास के हमले की निंदा की l उन्होंने कहा कि भारत इजरायल के दर्द और चुनौतियों को समझता है और हर मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़ा है। उन्होंने आतंकवाद को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताते हुए कहा कि निर्दोषों की हत्या किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती। भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का सामना किया है, इसलिए दोनों देशों के बीच सहयोग और समझ और मजबूत होना जरूरी है।
भावनात्मक संबोधन में मोदी बोले, यह रिश्ता केवल कूटनीति नहीं, दिलों का जुड़ाव है
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजरायल का संबंध सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास और दोस्ती समय के साथ और मजबूत हुई है। मोदी ने इजरायल को अपना ‘प्रिय मित्र’ बताते हुए कहा कि, इस साझेदारी को नई दिशा और गति देने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि इसराइली संसद के सामने खड़े होकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मैं एक प्राचीन सभ्यता भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरी प्राचीन सभ्यता को संबोधित कर रहा हूं l मैं आपके लिए शुभकामनाएं, मित्रता, सम्मान और मजबूत साझेदारी का संदेश लेकर आया हूं l
सुरक्षा और रक्षा सहयोग को नई गति देने की तैयारी
दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने पर बातचीत अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए नए समझौते किए जाएंगे। आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
व्यापार और तकनीक में सहयोग से दोनों देशों को होगा लाभ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि व्यापार, कृषि, स्टार्टअप और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से दोनों देशों को बड़ा फायदा होगा। भविष्य की तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग में साझेदारी को लेकर भी चर्चा हुई है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भी तेजी से काम जारी है। मोदी के इस दौरे पर भारत और इजरायल के हथियारों से जुड़े सौदे पर बातचीत की संभावना है l इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल है, दोनों देशों के बीच एफडीए को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है नेताजी ने संकेत दिया है कि दोनों देश एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में साझा रोड मैप तैयार करेंगे l
इजरायल में मोदी का भव्य स्वागत, मिला विशेष सम्मान
इजरायल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद एयरपोर्ट पहुंचे और दोनों नेताओं ने गले मिलकर दोस्ती का संदेश दिया। संसद में मोदी को विशेष सम्मान दिया गया और सदस्यों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। पीएम मोदी को संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ दिया गया l यह सम्मान पाने वाले मोदी पहले वैश्विक नेता है l
दूसरी यात्रा में रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इजरायल यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिससे व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलेगी। दोनों देशों ने वैश्विक मंचों पर भी साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।
हेक्सागन गठबंधन पर बातचीत
भारत इजरायल अमेरिका व अरब देशों को मिलकर नए अर्थिक corridor और या सुरक्षा ‘हेक्सागन’ पर चर्चा भी होगी l