इलेक्शन से पहले आरजेडी को जेडीयू का न्योता

नीतीश की इफ्तार पार्टी में जाएंगे तेजस्वी

बिहार में चुनावी वर्ष और रमजान के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। इसमें सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव को भी न्योता मिला है। जेडीयू, बीजेपी, लोजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और अन्य दलों के नेता शामिल होंगे।

बिहार में चुनावी माहौल है और रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया है। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-कौन इस पार्टी में शामिल होता है और कौन दूरी बनाए रखता है। जानकारी के अनुसार, यह इफ्तार पार्टी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, एक अणे मार्ग पर हो रही है। तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को भी निमंत्रण भेजा गया है।
दरअसल, बिहार में हर वर्ष इफ्तार पार्टियां होती ही हैं। ये पार्टियां राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा आयोजित की जाती हैं। रमजान के माह में मुसलमान भाई रोजा रखते हैं और शाम को इफ्तार करते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में जनता दल यूनाइटेड भाजपा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता और एनडीए के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है वही जिसमें तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को भी आमंत्रण मिला है। यह भी कहा जा रहा है, तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्हें भी नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में शरीक होने के लिए निमंत्रित किया गया है। हालांकि तेजस्वी यादव इसमें शामिल होंगे या नहीं इस पर किसी ने कुछ नहीं कहा है। माना जा रहा है कि अगर सीएम नीतीश के यहां तेजस्वी यादव पहुंचते हैं तो बिहार की सियासत बदल सकती है। यही कारण है कि सबकी तेजस्वी यादव और आरजेडी पर है।
इससे पहले, आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने दरभंगा में एक राजनीतिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे, लेकिन इस पर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, इफ्तार में जाने से पहले तेजस्वी यादव ने अहिल्यास्थान में हिंदू रीति-रिवाज से पूजा की थी। पूजा में उन्हें तिलक भी लगाया गया था, लेकिन जब वे इफ्तार में पहुंचे तो उनका तिलक मिटा हुआ था और उन्होंने जालीदार टोपी पहनी हुई थी। इस पर मंत्री जीवेश मिश्रा और संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव ने दिखावा किया है। बीजेपी नेताओं ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया था कि वे हिंदुओं को धोखा दे रहे हैं। वहीं, आरजेडी नेताओं ने कहा था कि तेजस्वी यादव सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

  • Related Posts

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

    जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!