ईरान का सऊदी तेल संयंत्र पर हमला, सैमरेफ रिफाइनरी निशाने पर
संवाददाता
20 March 2026
अपडेटेड: 4:27 PM 0thGMT+0530
20 मार्च 2026
तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सऊदी अरब के यनबू पोर्ट स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला किया गया है। इसके अलावा यूएई और कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन हमले हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने हाल ही में सऊदी अरब, यूएई और कतर के तेल ठिकानों को खाली करने की चेतावनी दी थी। हमले के बाद सऊदी अरब ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि वह इस कार्रवाई को हल्के में नहीं लेगा।
सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा कि देश के पास ईरान को जवाब देने के सभी विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे हमले पहले से योजनाबद्ध प्रतीत होते हैं और सऊदी अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।
वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमला किया गया, तो उसका जवाब और भी ज्यादा कड़ा और खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को चेतावनी दी जाती है कि ईरान के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बड़ी गलती साबित होगी।