उज्जैन में आज से शिव नवरात्रि उत्सव की शुरुआत

khabar pradhan

संवाददाता

6 February 2026

अपडेटेड: 3:43 PM 0thGMT+0530

महाकाल मंदिर में शुक्रवार से शिव नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर भगवान महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार किया जाएगा।

पुजारियों के अनुसार, उत्सव के पहले दिन भगवान महाकाल को केसर, चंदन और माता पार्वती को हल्दी अर्पित की जाएगी। दिनभर मंदिर में पूजा-अनुष्ठानों का विशेष क्रम जारी रहेगा।

शाम के समय संध्या आरती में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें भक्तों को दूल्हा स्वरूप में महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्त दर्शन कर सकें l

टिप्पणियां (0)