उज्जैन में बनेगा शनि लोक-140 करोड़ मंजूर; वृंदावन जैसी परिक्रमा व्यवस्था भी होगी
संवाददाता
20 March 2026
अपडेटेड: 3:56 PM 0thGMT+0530
20 मार्च 2026
भोपाल। उज्जैन के शनि मंदिर परिसर में शनि लोक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 140 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यहां विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंदिर क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
साथ ही, वृंदावन की तर्ज पर उज्जैन में भी दिव्य परिक्रमा मार्ग विकसित किया जाएगा। इस परिक्रमा में श्रद्धालु महाकाल मंदिर के दर्शन के बाद चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर और सांदीपनि आश्रम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
इसके बाद श्रद्धालु पुनः महाकाल मंदिर लौटेंगे। पंचकोशी मार्ग पर स्थायी पड़ाव बनाने के लिए भी कार्य किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।