उज्जैन में बुद्धेश्वर महादेव का 1.31 करोड़ रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार, माला और मुकुट भी नोटों की बनी:

khabar pradhan

संवाददाता

27 February 2026

अपडेटेड: 7:08 PM 0thGMT+0530

उज्जैन में बुद्धेश्वर महादेव का 1.31 करोड़ रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार, माला और मुकुट भी नोटों की बनी:

 27फरवरी 2026:
उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान भगवान शिव का 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार किया गया है।

उज्जैन  के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर भगवान शिव का 1 करोड़ 31 लाख रुपए के साथ नोटों से विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर को भु नोटों की माला, मुकुट और लड़ियों से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि के बाद यह मेला आयोजित किया जाता है। इस बार मेला 14 फरवरी से शुरू हुआ है और 28 फरवरी को समापन होगा।
सात कलाकारों ने तीन दिन में तैयार की सजावट,:
मंदिर के पुजारी ने बताया कि नोटों की माला, मुकुट और लड़ियों को तैयार करने में सात कलाकारों की टीम को करीब तीन दिन का समय लगा। 
पिछले कई वर्षों में भी नोटों से हुआ था विशेष श्रृंगार:
मंदिर में पिछले चार वर्षों से नोटों से विशेष श्रृंगार की परंपरा जारी है। 2021 में 7 लाख, 2022 में 11 लाख, 2023 में 21 लाख और 2024 में 51 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया था। 2025 में 1 करोड़ 21 लाख और इस साल 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से मंदिर को विशेष श्रृंगार से सजाया गया है।
दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़:
भगवान महादेव के इस विशेष स्वरूप के देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में नोटों से की गई सजावट इस समय सबसे बड़ा आकर्षण  का केंद्र बनी हुई है। और लोग बड़ी उत्सुकता से महादेव को निहार रहे हैं।

टिप्पणियां (0)