भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर हो रही चर्चा, जिनमें से कुछ मुख्य नाम आये सामने।

जल्द ही होने वाली है घोषणा,जिसमे कई दिग्गज चेहरे होंगे शामिल।

भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष को लेकर चर्चा का बाजार गरमाया हुआ है। इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। दरअसल, करीब दो साल बाद यूपी में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी ऐसे चेहरे को सामने ला सकती है, जो विपक्ष के समीकरण को ध्वस्त करने में मदद करे।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे की वजह को कई अलग रूपों में लिया जा रहा है। दरअसल, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही होगा। भाजपा के पार्टी नियमों के मुताबिक, बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का चयन करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। राज्य परिषद का चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। राज्य परिषद का गठन यानी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को भी आगे खिसका दिया है।
बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश काफी अहम है। इसलिए, कई चीजों का ध्यान रखा जा रहा है। 2022 में जब भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो उनकी सीएम योगी से ट्यूनिंग का ख्याल रखा गया। अब नए प्रदेश अध्यक्ष में भी इस बात का ख्याल रखा जाना तय माना जा रहा है। पार्टी के सामने बड़ी चुनौती यूपी चुनाव 2027 और फिर लोकसभा चुनाव 2029 है। लोकसभा चुनाव 2024 के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर अब पार्टी नए सिरे से प्रदेश में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे और विजन की बड़ी भूमिका होगी।

जिला स्तर पर अध्यक्षों के चुनाव और नाम का ऐलान में देरी से स्थिति गड़बड़ हुई है। इसको लेकर अब तेजी से काम किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों के नाम के ऐलान किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। जिला अध्यक्ष यानी सबसे छोटी इकाई का चुनाव ही बीजेपी के गले की फांस बनता जा रहा है। अब दावा किया जा रहा है कि भले ही कुछ जिलाध्यक्षों के नाम पर सहमति न बन पाई हो, पार्टी अपनी रणनीति को तय करने में जुट गया है।
हालांकि, अब यूपी भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि होली के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के वर्ष 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा का भी निर्धारण हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई चेहरे मैदान में दिख रहे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों का दावा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्राह्मण या वैश्य प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। यह भी साफ है कि जो भी प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा, उनकी प्रदेश के मौजूदा नेतृत्व से सेटिंग अच्छी होगी। सामाजिक समीकरण को भी ध्यान में रखा जाएगा। गुड फेस वैल्यू को इस चुनाव में खास तरजीह दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होते ही उनके कंधे पर यूपी चुनाव 2027 की बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी।
दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम पद पर अपने सॉफ्ट नेचर और संगठन क्षमता के लिए बैठाए गए थे। हालांकि, 2022 के चुनाव के बाद उनकी जगह ब्रजेश पाठक को दे दी गई। इन सबके अलावा कई सांसद और विधायकों के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में हैं। उनके सीएम योगी के साथ ट्यूनिंग को लेकर चर्चा के बाद नाम फाइनल होना है।
भाजपा ने भले ही अपने प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान नहीं किया हो, लेकिन यूपी चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों जिलों में पहुंचे महाकुंभ संगम जल को घर-घर तक पहुंचा कर सनातनियों को एकजुट करने में जुट गए हैं। प्रदेश के सभी 75 जिलों में हिंदुओं को महाकुंभ के पवित्र जल के जरिए उन्हें सनातन आस्था के प्रति सरकार की कोशिशें को याद दिलाया जा रहा है। दरअसल, महाकुंभ के आयोजन को भव्य और दिव्य बनाया गया। योगी सरकार अब इसे 2027 के चुनाव में वोट में बदलने की तैयारी में है। नया प्रदेश अध्यक्ष इस मोमेंटम को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

    इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!