‘ऊर्जा तीर्थ उद्धार उत्सव’में जैन मंदिर में करोड़ों का स्वर्ण दान:
संवाददाता
8 April 2026
अपडेटेड: 4:04 PM 0thGMT+0530
8 अप्रैल 2026 :गुजरात/ सूरत/
गुजरात के सूरत में आयोजित ‘ऊर्जातीर्थ उद्धार उत्सव’ में महिला शक्ति ने आस्था की अनूठी मिसाल पेश की। 15 हजार श्रद्धालुओं और 9 जैनाचार्यों की मौजूदगी में महज दो घंटे के भीतर करोड़ों रुपये के आभूषण दान किए गए। इस दान का उपयोग 100 से 500 साल पुराने 33 ऐतिहासिक जैन देरासरों (मंदिरों) के जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार के लिए किया जाएगा। इनमें गवान पार्श्वनाथ व सहस्त्रफणा के चीन देरासर भी शामिल हैं।